स्मार्ट मीटर पर महिलाओं के बवाल के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन: प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में भारी विरोध के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है. अब तकनीकी समिति की जांच पूरी होने तक नए मीटर नहीं लगेंगे और जीरो बैलेंस होने पर भी 45 दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी.

ADVERTISEMENT

cm yogi adityanath
cm yogi adityanath
google news

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन और उपभोक्ताओं की नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने तत्काल प्रभाव से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आ रही शिकायतों और विशेषकर महिलाओं द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.