रिंकू सिंह के पिता का निधन: कैंसर से जंग हारे पिता खानचंद सिंह की सबसे बड़ी ख्वाहिश रह गई अधूरी, सदमे में रिंकू और प्रिया सरोज!
स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन. जानें क्यों अधूरी रह गई उनके बेटे की शादी और प्रिया सरोज को बहू बनाने की आखिरी ख्वाहिश. रिंकू सिंह के पिता के संघर्ष की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

रिंकू सिंह की शादी से पहले पिता ने ली अंतिम सांसें.
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. लंबे समय से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे खानचंद सिंह ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. पिता की बिगड़ती हालत की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप मैच छोड़कर चेन्नई से वापस लौट आए थे, लेकिन अफसोस कि वह अपने पिता को नहीं बचा सके.