मथुरा: कौन हैं दक्ष चौधरी? जिन्हें 'फरसे वाले बाबा' की मौत के बाद पुलिस ने बाल खींचकर किया गिरफ्तार
मथुरा पुलिस ने गौ रक्षक दक्ष चौधरी को 'फरसे वाले बाबा' की मौत के बाद भीड़ को उकसाने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उनके समर्थकों का दावा है कि दक्ष घटना के वक्त मौजूद नहीं थे और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है, जबकि पुलिस का कहना है कि उनके पास हिंसा के पर्याप्त सबूत हैं.
ADVERTISEMENT

मथुरा न्यूज
उत्तर प्रदेश के मथुरा में 'फरसे वाले बाबा' की मौत के बाद भड़की हिंसा और तनाव के बीच मशहूर गौ रक्षक दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी ने मामले को और गरमा दिया है. सोशल मीडिया पर दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें बाल खींचकर और घसीटते हुए ले जाती नजर आ रही है. जहां पुलिस का दावा है कि दक्ष ने भीड़ को भड़काने और अफवाह फैलाने का काम किया, वहीं उनके समर्थकों का आरोप है कि उन्हें साजिश के तहत झूठी धाराओं में फंसाया जा रहा है.