DDU विवाद: भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को दरोगा की धमकी, अखिलेश यादव के ट्वीट से मचा हड़कंप!
DDU Gorakhpur University News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में 25 अगस्त से चल रहा छात्रों का धरना 5 सितंबर को भूख हड़ताल में बदल गया. 8 सितंबर को छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी चौकी के SHO अविरल मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो गया. जानिए क्या है पूरा DDU विवाद, छात्रों की मांगें और वायरल वीडियो की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

DDU Gorakhpur University News
गोरखपुर विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इसमें दारोगा के तेवर और उनके कुछ आपत्तिजनक शब्द पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट से खलबली मचा दी है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर दरोगा का वीडियो पोस्ट का लिखा-'मुख्य-मुख से प्रेरित हैं, इसीलिए मौखिक रूप से इतने उद्वेलित हैं. संयम रखें और सौम्यता भी क्योंकि ये आंदोलनकारी छात्र हैं; कोई अपराधी नहीं.' सपा प्रमुख के इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. वहीं धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती है, वह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.
