Deepika Nagar Death Case: दीपिका नागर मामले में पहली बार सामने आया चश्मदीद, पड़ोसियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

नोएडा के जलपुरा में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में पड़ोसियों और चश्मदीदों ने मायके पक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई बताया है. उनका दावा है कि घटना से ठीक पहले पिता और ससुर ने साथ में खाना-पीना किया था और मामले की निष्पक्ष सीसीटीवी जांच होनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

दीपिका नागर केस
दीपिका नागर केस
google news

Deepika Nagar Death Case: नोएडा के जलपुरा में हुई दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. जहां एक तरफ मायके पक्ष का आरोप है कि दीपिका को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर मार डाला, वहीं दूसरी तरफ यूपी तक की ग्राउंड रिपोर्ट में पड़ोसियों और चश्मदीदों ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जो मायके पक्ष के दावों पर सवालिया निशान खड़े करते हैं.