Deepika Death Case: पहले कभी नहीं देखा चेहरा, फिर... दीपिका नागर की मौत पर पहली बार समाने आया चश्मदीद, बताई उस रात पूरी कहानी
Greater Noida Deepika Nagar Case: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा में दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में पड़ोसी चश्मदीद गुलजार चौधरी पहली बार सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि रात 12:30 बजे तेज आवाज के बाद दीपिका जमीन पर औंधे मुंह पड़ी मिलीं. प्रताड़ना के आरोपों के बीच पड़ोसी ने दावा किया कि ससुर बहू के लिए स्कूल बनवा रहे थे.
ADVERTISEMENT

दीपिका नागर मौत मामले में पहली बार सामने आया चश्मदीद
Deepika Nagar death case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव की दीपिका नागर की मौत के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. करीब 14 महीने पहले जिस बेटी की शादी एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्च कर धूमधाम से की गई थी, उसका ऐसा दर्दनाक अंत होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब पहली बार एक चश्मदीद गवाह कैमरे के सामने आया है. पड़ोस में रहने वाले इस चश्मदीद के खुलासे ने पूरी कहानी को एक एकदम नया और अलग एंगल दे दिया है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है.