Delhi fire: सस्ता कमरा, पास में हॉस्पिटल... लालच देकर ठहराए जाते थे फॉरेनर्स, अग्निकांड के बाद चौंकाना वाला खुलासा

Delhi Hotel Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड के बाद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. मैक्स अस्पताल के पास होने के कारण यहां बड़ी संख्या में विदेशी मरीज और उनके परिजन ठहरते थे. शुरुआती जांच में फायर NOC, अवैध कमरों और सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Hotel Fire News
Delhi Hotel Fire News
google news

Delhi Hotel Malviya Nagar Fire Incident:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक एक रेस्ट्रोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं. जहां ये हादसा हुआ उसकी पहचान होटल फ्लोरिश स्टेज के रूप में हुई है. घटना के बाद हादसे वाली जगह की कई वीडियो सामने आई हैं. इसमें बिल्डिंग में आग की लपटे, घना धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ हादसे को लेकर और कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है.