दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ रही रैपिड रेल में अश्लील हरकत CCTV में कैद, 4 वीडियो क्लिप्स वायरल के बाद आया NCRTC का रिएक्शन
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल में छात्र-छात्रा की आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद NCRTC ने जांच शुरू कर दी है. छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही है, हालांकि पहचान की पुष्टि नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT

Delhi Meerut Rapid Rail
दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल में छात्र-छात्रा द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकतों का वीडियो सामने आया है. पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस घटना से जुड़े चार अलग-अलग वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं.