दिल्ली में यूपी की छात्रा से स्लीपर बस में गैंगरेप ! नोएडा से कश्मीरी गेट...47 KM तक दौड़ती रही बस
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर. AI
एक बार फिर दिल्ली को शर्मसार करने वाली खबर आई है. आरोप है कि एक 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने छात्रा को अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा सेक्टर 63 पहुंचा की बात कही. बस में बैठाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट तक 47 KM के सफर में गैंगरेप किया. बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे थे और रात भी काफी थी. छात्रा को मदद नहीं मिल पाई. आरोप है कि गैंगरेप के बाद आरोपी छात्रा को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.
