Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कब तक बरसेंगे बादल? IMD ने 20 सितंबर तक बताया मौसम का पूरा हाल
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी धूप तो कभी बादलों की मौजूदगी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक का ताजा अपडेट जारी किया है. 15 और 16 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. आखिर पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Delhi Weather Update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी हल्की धूप निकल रही है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं. सितंबर के इस दौर में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं, जिसका असर राजधानी और NCR के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसमें 20 सितंबर तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दी गई है.
