पत्नी की बेवफाई से परेशान रामेश्वर ने 2 दोस्ती संग मिलकर बनाया प्लान, फिर चलते ऑटो में किया ये खौफनाक कांड
Deoria Wife Affair Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पत्नी के प्रेम संबंधों ने एक खौफनाक हत्या की कहानी सामने आई है. यहां शादीशुदा जिंदगी बचाने की कोशिश में नाकाम पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित प्रेमी की चलती ऑटो में गला घोंटकर हत्या कर दी. अब पुलिस ने पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन लोगों को अरेस्ट किया है.
ADVERTISEMENT

Deoria murder case
Deoria murder case: उत्तर प्रदेश मे देवरिया में एक पत्नी की बेवफाई के चक्कर में एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ गया. मामला देवरिया के बरहज के गौरा गांव का है. यहां रामेश्वर विश्वकर्मा नामक एक शख्स की पत्नी का दिल अपने ही पड़ोस में रहने वाले प्रमोद यादव पर आ गया था. रामेश्वर को जब अपनी पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. ऐसे में उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी और परिवार को बचाने के लिए पत्नी और उसके कथित प्रेमी प्रमोद को भी खूब समझाया और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने के लिए कहा. लेकिन प्यार में डूबे प्रमोद ने रामेश्वर की बात को अनसुना कर दिया. ऐसे में पति रामेश्वर ने इस धोखे का बदला लेने का फैसला किया.