धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के निकाले गए विजेता दहिया ने हंसते हुए कह दी बड़ी बात..

नीट पेपर लीक मामले को आंदोलन को लेकर हुए इस्तीफे के बारे बात करते हुए सीजेपी के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने इसे छात्रों की जीत बताते हुए व्यवस्थागत सुधारों और 'जीरो पेपर लीक' की मांग की है.

ADVERTISEMENT

विजेता दहिया
विजेता दहिया
Google CTA

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद सरकार ने प्रहलाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है. इस बड़े घटनाक्रम पर छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया की प्रतिक्रिया सामने आई है.