धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का तंज, बोले- 'घबराहट में हैं CM योगी'
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनाधार घटने की घबराहट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

अवधेश प्रसाद
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और उसे मंजूरी मिलने के बाद देश की राजनीति में सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ जहां छात्र आंदोलन और विपक्ष के हमलावर तेवरों के बीच इसे बड़ी हलचल के रूप में देखा जा रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे छात्रों और लोकतंत्र की सीधी जीत करार दिया है. फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा निशाना साधा.
