धुरंधर 2 फिल्म का जिक्र, सपा पर हमला…विधायक पूजा पाल के दावों से यूपी में गरमाया माहौल, सपा-AIMIM का आया ये रिएक्शन

Puja Pal Dhurandhar 2 Controversy: फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद जैसे किरदार को दिखाए जाने पर विधायक पूजा पाल ने तीखी टिप्पणी की है जिस पर समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम ने कड़ा एतराज जताया है. पूजा पाल ने अतीक को सपा का फाइनेंसर बताया तो विपक्ष ने इसे राजनीतिक अवसरवाद और मुस्लिम वोटों का अपमान करार दिया है.

ADVERTISEMENT

Puja Pal Statement On Atiq Ahmed
Puja Pal Statement On Atiq Ahmed
google news

Puja Pal Statement On Atiq Ahmed: धुरंधर 2 फिल्म की रिलीज के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में अतीक अहमद के नाम पर एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. दरअसल, फिल्म में अतीक अहमद से मिलता जुलता एक किरदार दिखाए जाने के बाद मामले में सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने बड़ा बयान दिया है. पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं के साम्राज्य को खत्म किया है. पूजा पाल ने आरोप लगाया कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी के संरक्षण में रहकर देश को खोखला कर रहा था और वह सपा का एक बड़ा फाइनेंसर था.