Digital Census 2027: UP में आज से शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे मोबाइल से भरें अपनी डिटेल, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Digital Census 2027: जनगणना-2027 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 'स्व-गणना' अभियान शुरू हो गया है, जिसमें नागरिक 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल पर खुद अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

स्व गणना
Census 2027: भारत में डिजिटल क्रांति का अगला बड़ा कदम जनगणना के रूप में सामने आया है. उत्तर प्रदेश में आज यानी 7 मई से 'स्व गणना' (Self-Enumeration) अभियान का शंखनाद हो गया है. अब आपको जनगणना के भारी-भरकम फॉर्म भरने के लिए किसी सरकारी कर्मचारी के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के जरिए खुद ही अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कर सकते हैं.