प्रोफेसर से मेयर, फिर डिप्टी CM और अब उपराज्यपाल...कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा, जिन्हें मिली बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी?

Dinesh Sharma News: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस की देर शाम यह नियुक्ति की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

ADVERTISEMENT

दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के नए उपराज्यपाल.
दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार के नए उपराज्यपाल.
Google CTA

Dinesh Sharma Lieutenant Governor Andaman Nicobar:उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक लंबा अनुभव रखने वाले और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के राजनीतिक सफर में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है. केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है. वे एडमिरल डीके जोशी की जगह यह संवैधानिक जिम्मेदारी संभालेंगे. इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.