divya Mishra Murder case: दिव्या मिश्रा के हाथों पर था हत्यारे के नाम का टैटू...बहन की हत्या के पीछे की क्या है कहानी ?
लखनऊ की दिव्या मिश्रा मर्डर केस अपडेट: हाथ पर हत्या करने वाले के नाम का गुदा था टैटू. बहन की हत्या के पीछे की क्या है वजह...जानें तिहरे हत्याकांड की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

दिव्या मिश्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक के बाद एक दो हत्याएं और कुल तीन मौतों ने पूरे राजधानी को हिला कर रख दिया. हर तरफ इस हत्याकांड की चर्चा थी. लखनऊ की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन और ICICI में रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके बैंक के सामने ही दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया गया कि हत्या करने वाला शख्स ऑटोरिक्शा में बैठकर आया और दिव्या मिश्रा को फोन कर बाहर बुलाया. उसने बात की और भी सिर में गोली मार दी. दिव्या को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा- ''गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है''.
