Divya Mishra case: दिव्या ने हाथों से क्यों नहीं हटाया मानस के नाम का टैटू, तीज का व्रत और सड़े टमाटर की क्या है कहानी ?

दिव्या मिश्रा हत्या मामले में बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर काफी डिटेल में पोस्ट डाला है. प्रज्ञा ने इस पोस्ट के जरिए अपनी मां की हालत, दिव्या को दुखों भरा वैवाहिक जीवन और पति मानस का उनके साथ व्यवहार को लेकर कुछ बातें बताई हैं. प्रज्ञा ने बताया कि कैसे सुहागरात में ही मानस ने दिव्या को खर्चों की लिस्ट थमा दी थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दिव्या मिश्रा और मानस के रिलेशन को लेकर बहन प्रज्ञा ने बताई कई बातें. बहन के पति पर लगाए गंभीर आरोप.
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी में दौ बैंकर की मौत मामले में कई तरह के इनपुट सामने आ रहे हैं. ICICI बैंक में काम करने वाली दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर डिटेल में पोस्ट डाला है. प्रज्ञा ने बताया कि दिव्या की हत्या करने वाला उसका पति मानस कैसे साइको जैसा व्यवहार करता था. प्रज्ञा ने मानस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रज्ञा ने बताया कि सुहागरात पर ही दिव्या को उसने खर्चों का ब्यौरा थमा दिया था और खर्च में आधा शेयर करने शर्त रखी थी. दिव्या मान भी गई थी.