'वो बहन की रेकी कर रहा था...बैंक के सामने देखते ही चलाई गोली ' पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने बताया, दिव्या के साथ बैंक के बाहर क्या-क्या हुआ ?

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की डिप्टी मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की पूरी घटना और वजह साझा की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रज्ञा मिश्रा ने बहन दिव्या की मौत पर किया सोशल मीडिया पोस्ट.
Google CTA

दिव्या मिश्रा हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है. दिव्या की बहन और लखनऊ की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि बहन के साथ क्या-क्या हुआ. प्रज्ञा मिश्रा ने ये भी बताया कि बहन अपने पति के साथ अलग क्यों रह रही थी. प्रज्ञा ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा- ' दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है.'