क्या राहुल गांधी और पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बीच हुई थी सीक्रेट मीटिंग? खुद बता दी पूरी सच्चाई
IAS Divya Mittal: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी से कथित सीक्रेट मीटिंग को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई थी. BJP प्रवक्ता ने दावा किया था कि दिव्या मित्तल ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया, लेकिन दिव्या मित्तल ने अब इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है. जानिए राहुल गांधी से कथित मुलाकात पर दिव्या मित्तल ने क्या-कुछ कहा.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी संग कथित सीक्रेट मीटिंग पर दिव्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी!
उत्तर प्रदेश में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज थी. उनके इस्तीफे के तुरंत बाद एक चर्चा जोरों पर थी कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कोई गुप्त (सीक्रेट) बैठक की है और उसके बाद ही योजनाबद्ध तरीके से अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. इस तथाकथित सीक्रेट मीटिंग का दावा एक बीजेपी प्रवक्ता द्वारा किया गया था, जिस पर अब खुद दिव्या मित्तल ने खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
