मैनपुरी में जयमाल में ही सामने आ गई दूल्हे की असलियत, दुल्हन ने तोड़ दी शादी तो हो गया हंगामा!
यूपी के मैनपुरी से जयमाल के दौरान ही शादी तोड़ने का बड़ा मामला सामने आया है. दूल्हे को नशे में बड़बड़ाते और गाली-गलौज करते देख भड़की दूल्हन ने कहा- वह शादी नहीं करेगी. दुल्हन के शादी करने से मना करते ही हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT

यूपी के मैनपुरी में दुल्हन ने दूल्हे की ऐसी हालत देखी तो तोड़ दी शादी.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी समारोह में जयमाला कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर बवाल हो गया. नशेड़ी दूल्हे ने दुल्हन गलियां दीं, दूल्हे की ऐसी हरकत देख दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन की इनकार करते ही दोनों ही पक्षों में विवाद शुरू हो गया. काफी बहस हुई कई लोगों ने दोनों पक्षों को समझने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. दुल्हन ऐसे शराबी दूल्हे के साथ शादी करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुई. फिर मामला थाने पहुंचा, जहां पर दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की गई, पर दुल्हन उससे शादी के लिए राजी नहीं हुई,