घने कोहरे के कारण मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ीं, 4 की मौत, 25 घायल, देखें Photos
मथुरा में घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कई बसों और कारों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें आग लगने से 4 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हो गए. प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है, जबकि मौसम विभाग ने आगे भी कोहरे को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

भीषण सड़क हादसा
मंगलवार की देर रात मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे ने बड़ा हादसा करा दिया. रात लगभग दो बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही कई बसें और कारें अचानक एक दूसरे से टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में इन गाड़ियों में आग लग गई.