आजम खान और उनके करीबियों के 10 ठिकानों पर ED की रेड, जानें क्या है पूरा मामला

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई यूपी के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में मुख्य रूप से जौहर यूनिवर्सिटी व ट्रस्ट के खातों की जांच के सिलसिले में चल रही है.

ADVERTISEMENT

आजम खान
आजम खान
Google CTA

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने आजम खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत कुल 10 ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी.