सगाई के बाद वीडियो कॉल पर उत्कर्ष ने अपनी मंगेतर का बनाया अश्लील वीडियो, फिर रखी 1 करोड़ के दहेज की मांग

UP Crime news: कौशाम्बी की एक युवती की सगाई के बाद खुशियों का सपना उस वक्त टूट गया, जब मंगेतर ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. आरोप है कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपये दहेज की मांग की. मामले में अब पीड़िता के पिता ने केस दर्ज करा दिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Crime news
UP Crime news
google news

Kaushambi news: 9 जून 2025 को कौशाम्बी जिले की एक युवती की सगाई प्रयागराज निवासी उत्कर्ष अग्रवाल से हुई थी. इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 8 फरवरी 2026 को शादी की तारीख तय की गई. रिश्ते को लेकर दोनों परिवार खुश थे. युवती के पिता के मुताबिक, करीब 25 लाख रुपये में शादी तय हुई थी. इस सगाई के बाद युवक-युवती के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हुई. युवती को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस शख्स के साथ वह भविष्य के सपने देख रही है, वही उसके भरोसे के साथ इतनी शर्मनाक हरकत करेगा. आरोप है कि युवक ने वीडियो कॉल के दौरान युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.