ईरान-इजरायल तनाव के बीच सऊदी अरब में फंसी एटा की बेटी, माता-पिता ने भारत सरकार से लगाई ये गुहार, देखें वीडियो

Middle East Crisis : ईमिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग ने उत्तर प्रदेश के एटा में रहने वाले एक परिवार की धड़कनें बढ़ा दी हैं. जेड्डा में डेंटिस्ट बेटी की सुरक्षा को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं और केंद्र सरकार से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की अपील कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 सऊदी अरब में फंसी एटा की बेटी
सऊदी अरब में फंसी एटा की बेटी
google news

Iran Israel War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से मिडिल ईस्ट तनाव बना हुआ है. इस युद्ध की तपिश अब उत्तर प्रदेश के एटा जिले तक पहुंच गई है. यहां के प्रमुख व्यवसायी विकास जैन का परिवार अपनी बेटी सोना जैन की सुरक्षा को चिंता में है. परिवार के मुताबिक इस समय सोना जैन सऊदी अरब के जेद्दा में एक डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. ऐसे में परिवार ने जैसे ही टीवी पर हमले की खबर सुनी तो उनके रातों की नींद उड़ गई. तब से वे लगातार अपनी बेटी से संपर्क में बने हुए हैं. उनके परिवार से अब हमारे सहयोगी यूपी तक से बात की है. जानिए इस बातचीत में उन्होंने क्या कहा और भारत सरकार से क्या अपील की है...