Etawah News: कथावाचक विवाद के बाद ब्राह्मणों के गांव में घुस गई अहिर रेजिमेंट, बवाल का वीडियो आया सामने
Etawah News: इटावा कथावाचक विवाद में नया मोड़: दंदरपुर गांव में पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग, 2 दर्जन गिरफ्तार. अहीर रेजिमेंट समर्थकों पर बवाल का आरोप.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
Etawah News: कथावाचक मणि मुकुट यादव विवाद अब बड़ा होता जा रहा है. पहले इसमें सियासत ले एंट्री मारी. अब इटावा के दंदरपुर गांव में माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया है. अहीर रेजिमेंट और गगन यादव के समर्थकों के पहुंचते ही स्थिति बेकाबू हो गई. जैसे ही पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर रोकने की कोशिश की, भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया.