'जो लिखा सब सच है', गाजियाबाद में कोरियन गेम के चक्कर में जान देने से पहले 3 बहनों ने सीक्रेट डायरी में क्या लिखा? बढ़ा सस्पेंस!
गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में 12, 14 और 16 साल की तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. सुसाइड नोट और डायरी में गेम से जुड़े संकेत मिले हैं. पिता के अनुसार बच्चियां एक कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं. पुलिस डायरी, मोबाइल और डिजिटल डाटा की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह घटना थाना टीला मोड़ इलाके की 'भारत सिटी' सोसाइटी की है. मरने वाली बहनों की उम्र महज 12, 14 और 16 साल थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर लिखा है- 'सॉरी मम्मी-सॉरी पापा'.