नौकरी, कोचिंग या राजनीति... पूर्व IAS दिव्या मित्तल का अगला कदम क्या होगा? इस दिन करेंगी खुलासा

IAS Divya Mittal News: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने भविष्य के प्लान को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है. उन्होंने परिवार, विदेश में नौकरी, कोचिंग और राजनीति जैसे 4 विकल्पों का जिक्र किया है. दिव्या मित्तल 29 सितंबर सुबह 8:30 बजे अपने अगले कदम का खुलासा करेंगी.

ADVERTISEMENT

पूर्व IAS की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं
पूर्व IAS की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चाएं
Google CTA

IAS Divya Mittal next plan: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उन्होंने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आगे क्या करना है. इस पोस्ट के बाद से ही प्रशासनिक और सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, उन्होंने अपने इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के लिए 29 सितंबर की सुबह 8:30 बजे का समय तय किया है.