Fact Check: 'तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है'...सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के कथित वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है ?
गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो असद का है नहीं.
ADVERTISEMENT

सूर्या हत्याकांड
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरईद के दिन एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. जिसका नाम था सूर्या. ये मामला इतना सेंसिटिव था कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स सूर्या को इंसाफ दिलाने और आरोपी को सजा देने की मांग करने लगें. इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कुछ लोग इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का कबूलनामा बता रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सूर्या की हत्या के बाद असद ने खुद यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था.