पार्किंग के दौरान बस छोटी सी एक गलती…और फिर Thar गाड़ी ने ले ली दादी की जान, CCTV में कैद पूरी घटना, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा बना दिया. घर के आंगन में थार गाड़ी पार्क करते समय बैक गियर लगने से बुजुर्ग महिला दीवार और गाड़ी के बीच दब गईं. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Thar car accident video
Thar car accident video
google news

Thar car accident video: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से ऐसी रूह कंपा देने वाली वीडियो सामने आई है. यहां थार को एक घर के अंदर पार्क करने के दाैरान एक छोटी सी लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया और एक बुजुर्ग की जान चली गई. यह पूरी घटना घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है. क्या है पूरा कैसे एक छोती सी गलती से हुआ एक दर्दनाक हादसा, चलिए जानते हैं इस खबर में...