मथुरा में ईद से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश? फरसा बाबा मौत केस में बड़ा खुलासा! सोशल मीडिया पर बीते एक हफ्ते से हो रहा था ये सब
Farsa Baba case: मथुरा में फरसा वाले बाबा के अंतिम संस्कार के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, सड़क हादसे को हत्या बताकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश रची गई थी. सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया, जिससे बड़ा टकराव टल गया.
ADVERTISEMENT

Farsa Baba case
Farsa Wale Baba Death Reason: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कड़ी सुरक्षा और भारी पुलिस की उपस्थिति में फरसा वाले बाबा उर्फ संत चंद्रशेखकर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मौके पर भारी संख्या में बाबा के समर्थक मौजूद रहे. इस दौरान किसी भी घटना को रोकने के लिए इलाके में प्रशासन अर्लट मोड पर था. एहतियातन इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.