मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ, दे दिया ये बड़ा आदेश

Mathura Farsa Wale Baba news: मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद माहौल गर्म है. हजारों लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. इस बीच अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Takes Strict Action Over the Murder of Farsa Wale Baba
CM Yogi Takes Strict Action Over the Murder of Farsa Wale Baba
google news

CM Yogi Reaction on Farsa Wale Baba: उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्रसिद्ध गौ रक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों और भक्तों का गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते हजारों की तादाद में लोग दिल्ली-आगरा आ गए और मामले में सरकार से सख्त एक्शन की मांग करने लगे. इससे हाईवे पर जमा लग गया. प्रदर्शनकरी सरकार से मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग करने लगे. इससे दिल्ली-आगरा हाईवे पर भयंकर जाम लग गया. इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बयान भी सामने आया है. मामले में सीएम ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.