'मैं खालू की दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी'...सगे मौसा के प्यार में पागल हुई युवती, घर के बाहर किया खूब हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वायरल वीडियो 

Fatehpur Girl In Love With Uncle: फतेहपुर में रिश्तों को लेकर हुआ यह अजीब मामला इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया. मौसा के घर पहुंची युवती ने सड़क पर हंगामा कर सबको चौंका दिया. परिवार समझाता रहा लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही, जिससे घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और भीड़ जमा हो गई.

ADVERTISEMENT

Fatehpur Love Affair Case
Fatehpur Love Affair Case
google news

Fatehpur Love Affair Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती को अपने ही सगे मौसा (खालू) से प्यार हो गया. युवती पर प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि वो अपने मौसा के घर पहुंच गई. यहां उसने घर के बाहर घंटों ड्रामा. मामला इतना बढ़ा कि उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए. इस बीच युवती के परिजन मौके पर पहुंचे तो और हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया. हालांकि परिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है. लेकन अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.