'लड़कियों को बहन मानेंगे...' छात्राओं को छोड़ते हुए वीडियो में हो गए कैप्चर, फिर पुलिस ने की ऐसी दवा कि गाने लगे 'भजन'

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला वायरल वीडियो के बाद तूल पकड़ गया. बाइक सवार युवकों की हरकत कैमरे में कैद हुई तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरेआम माफी मांगते नजर आए.

ADVERTISEMENT

फतेहपुर में दो युवको को छात्राओं से छेड़छाड़ पड़ी भारी
फतेहपुर में दो युवको को छात्राओं से छेड़छाड़ पड़ी भारी
google news

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आईटीआई रोड पर दो छात्राएं स्कूल जा रही थी. इस दौरान सड़क किनारे बाइक पर बैठे दो युवक उनपर छींटाकशी कर रहे थे. घटना का ये शर्मनाक वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.