'ये मेरी गर्लफ्रेंड है...' कहकर बीच चौराहे पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा अमन सैय्यद, वीडियो वायरल होते ही हुआ Action

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक द्वारा युवती से सरेआम जबरदस्ती करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बीच चौराहे पर आरोपी युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश करता रहा, जबकि वह लगातार विरोध करती रही. मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

बीच सड़क पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा युवक
बीच सड़क पर युवती के साथ जबरदस्ती करता रहा युवक
Google CTA

Fatehpur viral video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक युवक का युवती के साथ बीच सड़क पर जबरदस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अमन सैय्यद नामक ये युवक लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश कर रहा है. इस दौरान लड़की लगातार विरोध कर रही है और बार-बार युवक से खुद को छोड़ने के लिए कह रही है, लेकिन अमन उसे बाइक पर बैठाने पर अड़ा रहा.