फिरोजाबाद: कांवड़ियों पर फ्लाईओवर से फेंकी गई मांस से भरी थैली! जांच में जुटी पुलिस
फिरोजाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान एक फ्लाईओवर से कांवड़ियों पर मांस से भरी थैली फेंकी गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि साजिश या लापरवाही की सच्चाई सामने आ सके.
ADVERTISEMENT

यूपी के फिरोजाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांवड़ यात्रा के दौरान एक फ्लाईओवर से कांवड़ियों पर मांस से भरी पॉलिथीन फेंकी गई. दरअसल यह घटना रविवार यानी 20 जुलाई को कोटला चुंगी फ्लाईओवर के पास घटी. जैसे ही यह थैली नीचे गिरी, कांवड़ मार्ग पर गंदगी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.