इश्क, रंजिश और कत्ल...फिरोजाबाद में चाय वाले की हत्या की इनसाइड स्टोरी, गर्लफ्रेंड रही वजह!

फिरोजाबाद के टूंडला में चाय विक्रेता तेजपाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया गया है, जिसने एक महिला से बातचीत करने के विवाद में तेजपाल की सोते समय रॉड से मारकर हत्या कर दी थी.

ADVERTISEMENT

Firozabad
Firozabad
google news

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला इलाके में हुई चाय विक्रेता तेजपाल की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महज दो दिनों के भीतर पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का नतीजा थी.