Galgotias university: रोबो डॉग विवाद में घिरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जानिए फाउंडर सुनील गलगोटिया की पूरी कहानी
Galgotias University: दिल्ली में हुए एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘रोबो डॉग’ इनोवेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर सवाल उठे.
ADVERTISEMENT

गलगोटिया यू्निवर्सिटी
देश को एआई हब बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में बड़ा एआई समिट आयोजित किया. दुनियाभर की टेक कंपनियों और विशेषज्ञों ने इसमें हिस्सा लिया. मकसद था भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाना, लेकिन इस समिट में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सारी चर्चा अपनी ओर खींच ली ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University का ‘रोबो डॉग’.