गुपचुप शादी, फिर मेले में ग्रैंड एंट्री... कौन हैं गौरव चौधरी और उनकी पत्नी मोनिका यादव को जिन्हें देखने टूट पड़े लोग

Gaurav Chaudhary and Monica Yadav wedding: मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर साथ नजर आए. नौचंदी मेले में पहुंचे इस चर्चित राजनीतिक जोड़े को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों की मौजूदगी और प्रेम कहानी अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

गौरव और मोनिका को देखने के लिए उमड़ी भीड़
गौरव और मोनिका को देखने के लिए उमड़ी भीड़
google news

Gaurav Chaudhary wedding: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता गौरव चौधरी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. राज्य से लेकर सोशल मीडिया तक हरफ उनकी चर्चा हो रही है. इस बीच गौरव चौधरी अपनी नई नवेली दुल्हन मोनिका यादव के साथ रविवार शाम को मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने मेला परिसर के अंदर बने पटेल मंडप में आयोजित हरियाणवी नाइट के कार्यक्रम में शिरकत की. मौके पर कार्यक्रम में हरियाणव की फेमस सिंगर रेणकु पवार के गाने पर जमकर लुत्फ उठाया. अपको बता दें कि गौरव, मोनिका यादव के साथ ही खुद भी फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.