रेंट देने में आनाकानी करने वाले कपल के फ्लैट नंबर 506 में दीपशिखा के साथ क्या हुआ था? सूटकेस में किसकी लाश थी...सामने आई पूरी कहानी

Ghaziabad suitcase murder: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित Aura Chimera सोसाइटी के फ्लैट नंबर 506 में किराया मांगने गई मकान मालकिन दीपशिखा शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. किराया न देने वाले कपल ने गला दबाकर हत्या की और शव को सूटकेस में छिपा दिया. जानिए कैसे हुआ पूरा खुलासा, सूटकेस में किसकी लाश थी और पुलिस जांच में क्या सामने आया.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad suitcase murder
गाजियबाद के पॉश सोसायटी में हुआ खौफनाक मर्डर
google news

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक पॉश इलाके से ऐसा मामला सामने आया है जिसने की लोगों को चौंकाने के साथ-साथ किराएदार रखने पर सोचने को मजबूर कर दिया है. गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बाहर से शांत और सुरक्षित दिखने वाली Aura Chimera सोसाइटी के फ्लैट नंबर 506 में जो हुआ, वह किसी क्राइम थिलर सीन से कम नहीं है. यहां एक मकान मालकिन को घर का किराया मांगना इतना महंगा पड़ा कि उसे जान से ही हाथ धोना पड़ गया. मामले के बाद एक ओर इलाके में जहां सनसनी फैली हुई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक क्राइम थ्रिलर की कहानी जिसने दहला दिया सबका दिला.