रात भर मोबाइल और घर में कोई रोकने वाला नहीं…गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत केस में महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताई अलग ही थ्योरी

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. जांच के बाद उन्होंने माता-पिता की लापरवाही और मोबाइल एडिक्शन को इस दुखद घटना के पीछे की बड़ी वजह बताया है.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान (फाइल फोटो)
google news

Ghaziabad 3 Sisters Death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती जा रही है. शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान भारत सिटी सोसाइटी पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक बच्चियों के माता पिता से लंबी बातचीत की. इसके बाद बाहर आने पर उन्होंने मीडिया के सामने जो थ्योरी रखी उसने मामले की दिशा ही बदल दी है.