जिस बकरे का मांस खाया उसकी कहानी जानते ही परिवार में मचा हड़कंप, गाजियाबाद की पूरी फैमिली पहुंची अस्पताल
Ghaziabad Viral News: गाजियाबाद के एक परिवार ने जिस बकरे का मटन खाया, उसके कुत्ते के काटने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. रेबीज के डर से पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई. जानिए क्या है पूरा मामला और डॉक्टर क्या कहते हैं.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Viral News(Representational Photo)
नॉन-वेज खाने का शौकीन एक परिवार मध्य प्रदेश अपने घर घूमने गया था, वहां जमकर पार्टी हुई और उन्होंने वहां खूब मटन खाया. लेकिन जैसे ही परिवार खाना खाने के अगले दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लौटा तो उसका फोन बजा और फिर सब लोग एकदम से घबरा गए. फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि जिस बकरे का मांस उन्होंने आनंद लेकर खाया था, उसे कुत्ते ने काट लिया था और वह कुत्ता भी मर गया है. यह बात सुनते ही पूरे परिवार को रेबीज बीमारी का डर सताने लगा और घर में तनाव का माहौल बन गया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.