गाजियाबाद: आशिक को बेरहमी से पीट रहा था पति, तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर बचाने के लिए ढाल बनी पत्नी! वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad Viral Video: गाजियाबाद के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक होटल के बाहर पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हुए हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि पति ने पत्नी को एक युवक के साथ होटल में देखकर कथित प्रेमी की सड़क पर पिटाई कर दी, जबकि महिला उसे बचाने की कोशिश करती रही. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Viral Video
Ghaziabad Viral Video
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सरेराह मारपीट और हंगामे का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद गुस्से से आग बबूला हुए पति ने होटल से लेकर सड़क तक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए. पति ने पत्नी के प्रेमी को होटल से बाहर घसीट लिया और सड़क पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान पत्नी अपने मुंह पर कपड़ा बांधे प्रेमी को बचाने के लिए पति के आगे ढाल बनकर खड़ी हो गई. बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.