'पिता व भाई को कंधा तक नहीं देने दिया…' इंदिरापुरम में हाई-राइज बिल्डिंग से गिरकर युवती की मौत, बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
इंदिरापुरम की एक हाईराइज सोसायटी में 18 साल की युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिवार इसे रेप के बाद हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस आत्महत्या की थ्योरी पर कायम है. CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच कई एंगल से जारी है.
ADVERTISEMENT

Indirapuram Girl Death Case
Indirapuram Girl Death Case: उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 18 साल की युवती मौत हो गई के बाद जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि युवती की मौत एक हाईराइज सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरने की वजह से हुई है. लेकिन परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ रेप किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए उसे बिल्डिंग ने नीचे फेंक दिया. अब इस घटना के कई सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं. वहीं घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. परिजान मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.