गाजियाबाद: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या करने वाले गार्ड रविंद्र ने बता दिया कि उसने ऐसा क्यों किया, सामने आई पूरी बात

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी गार्ड रविन्द्र ने पूरी कहानी बयां कर दी. उसने बताया कि घटना की दिन क्या हुआ था?

ADVERTISEMENT

NewsTak
पीले टीशर्ट में आरोपी गार्ड और उसके बगल में वो साथी जो बैंक तक साथ आया था.
google news

गाजियाबाद में एक ऐसी घटना घट गई जिसने लोनी बॉर्डर थाना इलाके में सनसनी मचा दी. पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गार्ड ने चौंकाने वाला खुलासा किए हैं. आरोपी ने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा (36) की हत्या के पीछे की वजह कोई लूट या साजिश नहीं, बल्कि लगातार दोनों के बीच विवाद और गुस्से का फट पड़ना बताया है.