प्रोफेसर नितिन ने अपनी छात्रा मुस्कान अली से कर ली शादी, पहले विवाद फिर सुलह का ऑफर देकर मेहरुद्दीन और आसिफ ने कर दिया बड़ा कांड!

Ghaziabad murder case: गाजियाबाद के लोनी इलाके में उस वक्त बवाल मच गया जब प्रोफेसर नितिन जाटव की मौत की खबर आई. नितिन ने अपनी ही छात्रा मुस्कान अली से मंदिर में शादी कर ली थी, इसपर मुस्कान के परिवार वाले भड़के हुए थे. इधर मुस्कान और नितिन में 29 मार्च को कहासुनी हुई और उसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad murder case
Ghaziabad murder case
google news

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम विवाह का अंजाम कत्ल में बदल गया. 32 साल के नितिन कुमार, जिन्होंने एक साल पहले मुस्लिम समुदाय की मुस्कान से शादी की थी, उनकी ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया. आइए विस्तार से जानते है इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.