गाजियाबाद: दोस्त की पत्नी के प्यार में अंधा हुआ आशिक, प्रेमिका ने कहा पति की कर दो हत्या, फिर...

गाजियाबाद में अवैध प्रेम संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. मसूरी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

गाजियाबाद हत्याकांड
गाजियाबाद हत्याकांड
Google CTA

7 अक्टूबर की रात को गाजियाबाद में हुए आसिफ हत्याकांड में एक चौंकाने वाली सच्चाई सबके सामने आई है. दरअसल इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में हैरानी की बात ये है कि इस हत्या की साजिश खुद आसिफ की पत्नी अरसी उर्फ प्राची ने अपने प्रेमी रिहान के साथ मिलकर रची थी.