गाजियाबाद: तलवार बांटने पर घिरे पिंकी चौधरी के समर्थन में उतरे यति नरसिंहानंद, बोले- 'तलवारें काफी नहीं, आत्मघाती दस्ते बनाओ'
Ghaziabad News: गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल द्वारा तलवारें बांटने के मामले में पुलिस ने पिंकी चौधरी समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है, जबकि वे फिलहाल फरार हैं. इसी बीच यति नरसिंहानंद के विवादित समर्थन और बयान से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद न्यूज
उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन इलाके में हिंदू रक्षा दल की ओर से खुलेआम तलवारें बांटे जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है. पिंकी चौधरी फिलहाल फरार हैं, लेकिन इसी बीच डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी उनके समर्थन में उतर आए हैं और अपने बयानों से माहौल को और गर्मा दिया है.