गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर में एनकाउंटर में ढेर हुए असद को लेकर अखिलेश पर क्यों फायर हो गए OP राजभर
गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या और मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर पर यूपी में सियासी घमासान छिड़ गया है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले सपा प्रवक्ता के बयान को लेकर अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर वोट बैंक की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

गाजियाबाद सूर्या चौहान मर्डर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 28 मई को हुई 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के बाद सूबे की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. मामले के मुख्य आरोपी असद के पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जमई के एक बयान ने इस आग में घी का काम किया है. सपा प्रवक्ता के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है.