कोरियन गेम की लत? गाजियाबाद में रात 2:30 बजे 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल ने लगाई छलांग, नोट में लिखी ये बातें

Ghaziabad 3 sisters Death case : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके में आधी रात को एक खौफनाक घटना ने सभी को सन्न कर दिया. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने इमारत की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में इस सामूहिक कदम के पीछे एक खतरनाक ऑनलाइन कोरियन गेमिंग ऐप की लत सामने आ रही है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad 3 sisters Death
Ghaziabad 3 sisters Death
google news

Ghaziabad 3 sisters Death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के टीला मोड़ के भारत सिटी में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी.इस घटना में तीनों की मौत हो गई है. मामला बीती रात करीब 2:30 बजे का बताया जा रहा है. इस घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.